Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़ अहरौला@मुझसे शादी नहीं की तो कर दुंगा तुम्हारी हत्या युवक ने युवती को दी फोन पर धमकी, मामला पहुंचा थाने

आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में एक युवती की तहरीर पर अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, अहरौला थाना क्षेत्र की रहने वाली नेहा (काल्पनिक नाम) ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बस्ती जनपद निवासी पीयूष उर्फ प्रियांशु जायसवाल उसे पहले से जानता था। दोनों के बीच बातचीत के दौरान आरोपी ने विश्वास में लेकर वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली और उसका अश्लील वीडियो तैयार कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका टेलीग्राम आईडी और पासवर्ड प्राप्त कर लिया तथा उसी के माध्यम से वीडियो वायरल कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने फोन कर शादी करने का दबाव बनाया और शादी से इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि धमकी भरी कॉल की रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है। तहरीर के आधार पर अहरौला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh