Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पियरिया गांव के ग्रामीणों ने सामुहिक शौचालय को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

आजमगढ़ : बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के पियरिया गांव के ग्रामीणों ने सामुहिक शौचालय को लेकर विरोध प्रदर्शन किया कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा सामुहिक शौचालय में घटिया किस्म का सामान इस्तेमाल किया गया है।जिससे शौचालय निर्माण के कुछ महीनों बाद टँकी शौचालय की जगह जगह से टूट गई हैं।जिसके कारण शौचालय का पानी इधर उधर फैल रहा है।जो लोगो के परेशानी का कारण बना हुआ है।ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत कई बार तहसील दिवस के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से की गई हैं लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई हैं।जो शौचालय निर्माण हुआ है।उसमें भी अनिमियतता बरती गई है।जिसके कारण शौचालय जगह से टूटकर कर खराब हो गया है।पाइप लाइन टूटकर खराब हो गई है।सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराया है अविलम्ब कार्यवाही की मांग की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh