Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने ब्लॉक मुख्यालय का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश : सुईथाकला

जौनपुर सुईथाकला- क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा ग्राम प्रधानो की बैठक को लेकर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेशचंद्र तिवारी 'गुरुजी' ने ब्लॉक मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। आयोजित होने वाली क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा ग्राम प्रधानों की बैठक दिनांक 30 दिसंबर गुरुवार को ब्लाक प्रमुख विद्या तिवारी की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में होनी है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने सुरेंद्रनाथ एडीओ आईएसबी को निर्देशित किया कि कल बैठक को लेकर विकास क्षेत्र के समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा ग्राम प्रधानों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने दिशा निर्देश दिया कि सफाई कर्मचारियों द्वारा ब्लाक परिसर में स्वच्छता व्यवस्था, समस्त कार्यालयों, ब्लॉक सभागार, अटल मनरेगा पार्क आदि की साफ सफाई कराना सुनिश्चित कराएं जिससे प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत मिशन का सपना साकार हो सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh