Latest News / ताज़ातरीन खबरें

किसान वैज्ञानिको से सलाह पर करें खेती मिलेगा लाभ: डॉक्टर कीर्ति सिंह

जौनपुर : बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर बुधवार आयोजित फसल अवशेष प्रबन्धन विषय पर आधारित किसान मेला व कृषि प्रदर्शनी पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया। मेले में पहुँचे प्रगतिशील किसानों एवं वैज्ञानिकों को प्रशस्ति पत्र व शाल देकर सम्मानित किया गया। मेले का उद्घाटन द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व कुलपति अध्यक्ष इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर नोनी साइंस डॉक्टर कीर्ति सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बदलते परिवेश में किसान वैज्ञानिकों की सलाह से खेती कर कम लागत में अधिक उपज कर लाभ कमा सकतें है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र व सरकारों द्वारा किसानों की उपज व बेहतरी के लिए तमाम योजनाओं के साथ धन को संचालित कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य नरेन्द्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कुलपति प्रोफेसर विजेन्द्र सिंह ने कहा कि आज बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र की परिकल्पना जो कभी देखी गई थी वह साकार होता दिख रहा है। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों तथा मौजूद किसानों को भरोसा दिलाया कि यह केंद्र देश का सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि निदेशक प्रसार प्रोफेसर एपी राव, विजय कुमार भारत सरकार सलाहकार सँयुक्त हिंदी समिति व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, केराकत विधायक दिनेश चौधरी ने संबोधित किया। इस दौरान
वैज्ञानिक डॉ. सुरेन्द्र सोनकर, डॉ. अनिल कुमार, उपकृषि निदेशक जयप्रकाश, जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर, एडीओ एजी चन्द्रिका यादव, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना, किसान रामजीत मौर्या, ज्ञानप्रकाश, दुर्गा मौर्या सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर सुरेश कुमार कनौजिया ने आये हुए लोगो के प्रति आभार जताते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन आत्मा डिप्टी डॉक्टर रमेशचंद्र यादव ने किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh