Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विपरीत मौसम में भी भाजपाइयों का उमड़ा हुजूम, किसान सम्मेलन : मऊ

मऊ : भाजपा किसान मोर्चा मऊ द्वारा जिला किसान सम्मेलन का आयोजन बी एस एस महा विद्यालय कोपागंज में किया गया विपरीत मौसम में भी जनपद के कोने कोने से आये हजारों किसानों ने कार्यक्रम में भाग लेकर भाजपा के कृषि नीतियों का समर्थन किया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर जी ने कहा कि हम भी किसान के बेटे है किसानों के दर्द को समझते हैं हम कैसे उन्नति करें इसके लिए हमारी सरकार सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य कर रही है।साहूकारी प्रथा का विरोध करते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का आभार ब्यक्त करता हूं कि उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड का देने का निर्णय लिया। उन्होंने अतीक आजम और मुख्तार अंसारी को आम की सड़ी गुठली की संज्ञा दी।आय को दोगुनी करने के लिए छोटे एवम सीमांत किसानों को उनके खाते में 6000रुपया डालने का कार्य प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि के अंतर्गत किया गया।
स्वागत ब्यकतब्य में सचिन्द्र ने सभी का स्वागत करते हुए कहा की विपरीत परिस्थितियों में आप किसानों की उपस्थिति यह दर्शाता है कि भाजपा एक बार फिर 2022 में किसानों के बल पर गरीबों के बल पर मजदूरों के बल पर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।
राष्टीय महामंत्री बाबुभाई जलेबिया ने कहा उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है पिछली सरकार ने उत्तर प्रेदेश को लूटने का कार्य किया है भाजपा ही किसानों के हित के लिए संघर्ष करने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की राजनीति चल रही है डबल इंजन की सरकार ने विकास की गति को तेज किया है माफिया रॉज को खत्म करने का कार्य किया गया है घर घर शौचालय बनाने का कार्य किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष आदरनीय कामेश्वर सिंह ने कहा कि 86 लाख लघु औऱ सीमांत किसानोंके36000 करोड़ का ऋण माफ किया गया जो पिछली सरकार की तुलना में 22 गुना ज्यादा है। 4.7लाख करोड का फसली का ऋण किसानों को कम ब्याज पर वितरित किया गया।किसानों को सस्ती विजली देने के लिए 12500 करोड़ की सालाना सब्सिडी दी गई एवम ग्रामीण क्षेत्रों में18 घंटे निरंतर विजली उपलब्ध कराई गई है।सोच इमानदार काम दमदार के बदौलत भाजपा पुनः सरकार बनाएगी।कार्यक्रम को प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष घनश्याम पटेल प्राभारी मऊ एवम भाजपा गोरखपुर के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय विधायक घोसी विजयराजभर,क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता क्षेत्रीय मंत्री बजरंगी सिंह बज्जू,जिलाध्यक्ष भाजपा प्रवीण गुप्ता,योगेंद्र राय ने अंजनी सिंह ने संबोधित किया।कार्यक्रम संयोजक विशाल रघुवंसी रहे ।संचालन वरिष्ठ भाजपा उपाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ड्रॉ एच् एन सिंह रमेश राय किसान मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत सिंह,जनार्दन शर्मा,अभिषेक राय महामंत्री हरिकेश चौहान,मंडल अध्यक्ष परदहा यशपाल सिंह आनन्द सिंह,मनीष सिंह,राम सिंह,अमित गुप्ता,अमित दुबे,सुनील सिंह,अनिल राम,नगर मंडल अध्यक्ष डॉ आर बी चौहान सुरेंद्र चौहान अभिषेक राय दिन रात मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh