समान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु ई0वी0एम0/वी0वी0पैट मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न : मऊ
मऊ : मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में आगामी विधान सभा समान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु ई0वी0एम0/वी0वी0पैट की हैण्डलिंग आदि एवं ई0वी0एम0/वी0वी0पैट की एफ0एल0सी0 हेतु तैनात ई0वी0एम0/वी0वी0पैट मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।
प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित मास्टर ट्रेनरों को निर्वाचन से संबंधित जानकारियों को गम्भीरता से जानने तथा छोटी-छोटी बातों को समझें के लिए कहा गया, जिससे मतदान के समय मशीनों के संचालन में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो यदि मतदान के समय ई0वी0एम0 मशीन में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो अपने उच्चाधिकारी को अवश्य सूचित करें, जिससे समस्या का निदान तत्काल किया जा सके। उप कृषि निदेशक एस0पी0श्रीवास्तव द्वारा विस्तारपूर्वक मतदान के समय होने वाली गतिविधियों को विस्तार से बताते हुए कहा कि अपने बूथ पर किसी भी दल नेता का अतिथ्य स्वीकार नहीं करना है और न ही बूथ के आस-पास के होटल आदि में रात्रि विश्राम किया जाना है। संबंधित बूथों पर ही खाने-पिने तथा रहने की व्यवस्था पूर्व में जिस प्रकार रहती थी ठीक उसी प्रकार से रहेगी। उन्होने बताया कि मतदान प्रारम्भ होने से पूर्व बूथ पर अलग-अलग पार्टियों के एजेंटों की उपस्थिति में ही मशीनों के सिल को खोेलें जिससे किसी भी दल नेता या अन्य व्यक्तियों द्वारा आपत्ति न किया जा सके। मतदाता अधिकारी मतदान प्रारम्भ होने से समाप्त होने के समय तक बीच-बीच में मतों का योग करते रहेगें तथा इसका भी ध्यान देगें कि कितने मतदाता महिला एवं पुरूष मतदान किये हैं। पीठासीन अधिकारी अपने डायरी में मतदान के प्रारम्भ होने से मतदान के समापन तक की समस्त गतिविधियों का अंकन अनिवार्य रूप से करेगें।
उक्त प्रशिक्षण में 65 जनरल मास्टर ट्रेनर जिसमें 04 टेªनर अनुपस्थित एवं 50 ई0वी0एम0/वी0वी0पैट मास्टर ट्रेनर जिसमें 03 टेªनर अनुपस्थित रहे।
उक्त अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी भानू प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक मत्स्य नाथ द्विवेदी, डी0सी0मनरेगा, अजय कुमार, चन्द्रजीत सिंह सहित ट्रेनर उपस्थित रहे।

























































Leave a comment