Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गोपालपुर में छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान में लिया भाग

आजमगढ़ 29 दिसम्बर-- विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता अभियान 2022 (स्वीप कार्यक्रम) के अन्तर्गत आज जे0एन0एस0 इण्टर कालेज गोपालपुर आजमगढ़ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के मध्य मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से निबन्ध, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने निबन्ध, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिया।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-29-12-2021-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh