Latest News / ताज़ातरीन खबरें

खड़ी ट्रक में टकराने से बाइक सवार व्यवसायी की मौत : जौनपुर

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के पुरेरामजी गांव स्थित पेट्रोल पम्प के पास खड़ी ट्रक से टकराने से बाइक सवार व्यवसायी की दर्दनाक मौत हो गई। मृत्यु की सुचना बाजार में पहुँचते ही लोग जहां हतप्रभ रह गए, वही परिजनों में कोहराम मच गया । नौपेड़वा बाजार निवासी 46 वर्षीय राजेश कुमार जायसवाल बाजार में ही रहकर सरिया, पतरा आदि का थोक ब्यवसाय करतें थें। बीते मंगलवार को राजेश बाइक से जौनपुर गए थे रात्रि में वापस आतें समय पुरेरामजी गांव स्थित राष्ट्रीय राज्यमार्ग पेट्रोल पम्प के समीप पहले से खड़ी ट्रक के पीछे बाइक सहित जा टकराए।
      टक्कर जोरदार होने के कारण ब्यवसायी राजेश बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष दिब्य प्रकाश सिंह घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिए। जहां इलाज से पूर्व ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना रात्रि में ही मृतक राजेश की मायके गई पत्नी सुषमा जायसवाल व ग्राम प्रधान अशोक को दी गई। उधर ट्रक चालक मौका पाकर ट्रक सहित फरार हो गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh