अहरौला कप्तानगंज मार्ग पर सीएम का आदेश बेअसर पांचवीं बार भूख हड़ताल पर बैठे समाजसेवी
●18दिसंबर को तहसील समाधान दिवस पर सङक को लेकर ङीएम को दिया गया था मांग पत्र
अहरौला - एक बार फिर मंगलवार को बस्तीभुजबल बाजार मे अहरौला कप्तानगंज मार्ग को गड्ढा मुक्ति को लेकर भूख हड़ताल। समाजसेवी लक्ष्मी चौबे के नेतृत्व में आज दिन मंगलवार को पाँचवी बार बाजार व ग्रामीण अनशन पर बैठे हैं बताते चलें कि अहरौला कप्तानगंज मार्ग 21 किलोमीटर 4 सालों से पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गया है क्षेत्र के लोग इसके लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं सैकड़ों बार सीएम से लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों जनप्रतिनिधियों के सामने गुहार लगा चुके है लोगों ने पत्रक देकर इसे गड्ढा मुक्त कराने के लिए मांग भी की लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं चुनाव के नजदीक आते ही लोग तरह-तरह के लोकलुभावने वादे भी करने लगे हैं यहाँ से अतरौलिया विधानसभा से समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय विधायक है और बसपा की महिला सांसद भी हैं लेकिन आज तक दोनों लोगों के द्वारा इस पर जरा भी आवाज नहीं उठाया गया सत्ता में भाजपा है प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार गड्ढा मुक्ति का निर्देश दे रहे हैं लेकिन उनके अफसर सरकार की मंशा पर पानी फेर दे रहें हैं और सड़क पर ज्यों के त्यों गड्ढे बने हुए हैं इसे लेकर बीते चार सालों में सैकड़ो बार आंदोलन व पांचवीं बार भूखहङताल पर लोग बैठे है क्षेत्र के समाजसेवी लक्ष्मी चौबे अपने सहयोगी के साथ पुनः भूख हड़ताल पर बैठे हैं समाजसेवी लक्ष्मी चौबे ने बताया हमने18 दिसंबर को तहसील समाधान दिवस पर जिलाधिकारी महोदय को पत्र सौंपा था और सड़क को गड्ढा मुक्त ना होने पर 28 तारीख से भूख हड़ताल के लिए भी अवगत कराया था और अब की बार हम तब तक यहां भूख हड़ताल पर बैठेंगे जब तक सड़क पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता। चाहे अकेले ही बैठना पड़े जब तक अहरौला कप्तानगंज मार्ग गड्ढा मुक्त नहीं हो जाता यहां से मै हिलने वाला नहीं हूँ अधिकारी आते हैं आश्वासन देते हैं और चले जाते हैं फिर सड़क पर मुड़कर नहीं देखते आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि अहरौला कप्तानगंज मार्ग को गड्ढा मुक्त के लिए विभाग के लोग कतरा रहे हैं जबकि सीएम साहब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को लेकर सख्त हैं लेकिन यहां उनका आदेश हवा हवाई और बेअसर है अधिकारी खुद इस की धज्जियां उड़ा रहे हैं समाजसेवी लक्ष्मी चौबे ने मांग की है कि हम यह मांग करते हैं कि 4 सालों में अहरौला कप्तानगंज मार्ग पर रिपेयरिंग के लिए कितना बजट दिया गया और इस पर कितने काम हुए इसकी जांच की जाए और जो भी अधिकारी दोषी हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाए और जो दोषी हो उस पर उचित कार्यवाही की जाय। और जनता आने वाले समय में इसे चुनावी मुद्दा भी बना रही है और इसी रोड पर चलकर हर रोज कोई न कोई घायल हो रहा है चाहे यहां सत्ता पक्ष के लोगों की बात हो चाहे यहां से सपा विधायक हो कोई भी इस पर आवाज उठाने वाला नहीं है ना तो इसका मुद्दा कोई उठा रहा है जबकि यह इकलौता मार्ग है जो आजमगढ़ फैजाबाद लखनऊ हाईवे को जोड़ता है तो दूसरी तरफ फुलवरिया से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को जोड़ता है। इस मौके पर अजय सिंह, सुभाष यादव, प्रमोद यादव, कृष्ण मोहन तिवारी, मनोहर चौबे, संतोष गुप्ता, लालजीत, राधेश्याम, रमेश मिश्रा, मेवालाल सोनी, सत्येंद्र सिंह, मोनू गुप्ता,अंगद राम, सोनू आदि भारी संख्या में क्षेत्रीय बाजार वासी मौजूद रहे।

























































Leave a comment