Latest News / ताज़ातरीन खबरें
गल्ले से लदा ट्रैक्टर घुसा घर ,बाल बाल बचे पांच परिवार के सदस्य
निज़ामाबाद आज़मगढ़। आज शाम लगभग साढ़े 6 बजे एक ट्रैक्टर गल्ले से भरा था उसके चालक ने असनी ग्रामसभा के स्व0 भोलाराम के घर मे ट्रैक्टर घुसा दिया। यह तो गनीमत थी कि 5 लोग बाल-बाल बच गए।वरना 5 लोगों की जान चली जाती। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक शराब के नशे में धुत होकर काफी स्पीड में ट्रैक्टर चला रहा था और हल्की- हल्की बारिश भी हो रही थी जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर घर मे घुस गया।घटना की सूचना पाकर निज़ामाबाद थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय घटना स्थल पर जाकर पीड़ित महिला को लेकर थाने पहुँचकर तहरीर लिखवाए।ट्रैक्टर का न0 u p 50 b l 5410 है।ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुटी रही।

























































Leave a comment