Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्राचार्य पर अभिलेखों में हेरफेर और दुर्व्यवहार का शिक्षकों ने लगाया आरोप

●प्रिंसिपल ने शिक्षकों पर सरकारी कार्य में व्यवधान करने की दिया तहरीर। पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़- स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ के दर्जनों शिक्षकों ने प्रिंसिपल पर शिक्षकों और कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने तथा अभिलेखों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जीयनपुर थाने में तहरीर दिया। वही प्रधानाचार्य ने शिक्षकों पर सरकारी कार्य में व्यवधान करने और जान मारने की धमकी की तहरीर दी है। जीयनपुर कोतवाली पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी हुई है। सगड़ी तहसील अंतर्गत स्थित स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ में 29 अक्टूबर को उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित 11 शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को निलंबित कर उनका वेतन रोक दिया था। एक सप्ताह के अंदर प्रधानाचार्य के माध्यम से स्पष्टीकरण तलब किया था। स्पष्टीकरण की समय सीमा बीत जाने के बाद भी माकूल जवाब न मिलने से सभी कर्मचारियों का वेतन एसडीएम ने रोक दिया। निलंबन वापसी और वेतन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक नेताओं के नेतृत्व में सोमवार को विद्यालय परिसर में शिक्षकों ने प्रदर्शन नारेबाजी और धरना किया । शिक्षकों का कहना है कि हम लोगों ने धरना के दिन सोमवार को आकस्मिक अवकाश ले रखा था,जिसकी स्वीकृति भी प्रधानाचार्य द्वारा दी गई थी। लेकिन मंगलवार को हमारे अवकाश को निरस्त कर दिया गया, जो न्यायोचित नहीं है।जब इसका प्रतिवाद किया तो प्राचार्य ने हम लोगों के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया और अभिलेखों तथा रजिस्टर से छेड़छाड़ की। प्राचार्य देवेंद्र नाथ चतुर्वेदी ने भी जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर कहा की शिक्षकों ने आकस्मिक अवकाश लेकर परिसर में ही धरना प्रदर्शन किया जो नियम विरुद्ध है। इस बाबत जब रजिस्टर पर शिकायत दर्ज की गई तो शिक्षक अभद्र व्यवहार पर उतर आए और कई लोगों ने जान मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्राचार्य के खिलाफ तहरीर देने वालों में बेचू राम, अभय श्रीवास्तव,आसिफ खान, रामजन्म यादव,बब्बू राम, सूर्यनाथ यादव, सुभाष चंद्र गौतम, समन, पति राम सहित 14 लोगों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh