तीन दुकान और एक मकान में लाखों की चोरी : जौनपुर
जौनपुर । चंदवक थाना के बजरंगनगर चौकी अंतर्गत अइलिया गांव में बीती रात हौशला बुलन्द चोरों ने पुलिस की चुस्ती और मुस्तैदी की धज्जिया उड़ाते हुए अपनी कला कौशल के आयोजन की मिशाल पेश करते हुए सफल प्रयोजन किया जिसके अंतर्गत तीन दुकान व एक घर से लाखों के समान सहित नगदी पर हाथ साफ कर आराम से रफूचक्कर नजर आये । संवाददाता के अनुसार अइलिया में ऑटो पार्ट व गैरेज की दुकान चलाते थे । रोज की भांति अपनी दुकान बंद कर शाम को अपने घर कुशैला चले गए। आधी रात बीत जाने के बाद पड़ोसी ने फोन कर बताया कि तुम्हारी दुकान से आवाज आ रही क्या कर रहे हो । दुकान में चोरी होने का संदेह देख तत्काल आधी रात को दुकान आकर देखा तो शटर का ताला टूटा था आनन-फानन में दुकान की शटर उठाकर देखा तो चोर छत के सहारे दुकान के अंदर घुसकर दुकान में रखा एक लाख बीस हजार का सामान सहित गल्ले में रखा दस हजार नगद लेकर फरार हो गए। समान व नगदी गायब देख पैरो तले से जमीन खिसक गयी। चोरी की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बजरंग नगर चौकी प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने मौके की पड़ताल कर मौके से मिली मोबाईल की जांच में जुट गए। उसी रात चोरो ने वीज भंडार,पान भंडार व एक घर से हजारो रुपये व नगदी पर हाथ साफ किया। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदात से एक तरफ जहां पालतू दुधारू पशु से लेकर घर ,मकान के अंदर सुरक्षा के घेरे में रखी खाद्य सामग्री से लेकर कीमती सामग्री भी असुरक्षित नजर आती है वही बेखौफ हौसला बुलंद दबंग बदमाश तथा चोरों की कार्यशैली से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त नजर आता है।

























































Leave a comment