Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ड्राई फूड वितरण सहित कई मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

आज़मगढ़ तहबरपुर 27 दिसंबर तहबरपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ड्राई फूड वितरण सहित कई मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया तथा खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया सरकार स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने का काम कर रही है किंतु अधिकारियों की दूरदर्शिता एवं विभागीय लूट के चलते उनको इस योजना का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है तहबरपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ड्राई फूड के राशन वितरण,आर एस सी आई एफ की धनराशि आदि मांग को लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए तथा खंड विकास अधिकारी से मिलकर ज्ञापन दिया उनका कहना था कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का समुचित लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है ज्ञापन देने वालों में माला देवी, सरोज कुमारी, माधुरी, सोनी भारती, सीमा भारती ,रेशम ,इंद्र कला, प्रियंका, सहित दर्जनों स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh