Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घाघरा नदी के किनारे अज्ञात युवती का मिला शव

आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा खास राजा बासु का पूरा गांव के समीप स्थित घाघरा नदी के किनारे सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।
देवारा खास राजा बासु का पूरा गांव के ग्रामीण सोमवार की सुबह शौच के लिए घाघरा नदी की ओर गए हुए थे। ग्रामीणों की नजर नदी के किनारे पानी में एक 26 वर्षीय युवती के शव पर पड़ी तो वे सकते में आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर रौनापार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त पुलिस नहीं करा सकी। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त युवती की मौत चार दिन पूर्व हुई है। उसके मुंह पर चोट के निशान थे और उसका दांत भी टूटा हुआ था। रौनापार पुलिस ने बताया कि मृत युवती हल्का लाल व काला रंग की स्वेटर, काले रंग की लेगी व समीज पहने हुए है और हाथ की कलाई में रक्षा सूत्र बंधा हुआ है और कंगन भी है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रौनापार थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही शव की पहचान हो सकेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh