Latest News / ताज़ातरीन खबरें

इनामीपुर को हरा बदलापुर की टीम बनी विजेता : जौनपुर

बक्शा(जौनपुर) बक्शा विकास खण्ड के रस्तीपुर आरसीसी टूनामेंट सीजन थ्री फाइनल मुकाबले में इनामीपुर को हराकर बदलापुर की टीम विजेता बन गई। मैच शुरू होने से पूर्व मल्हनी विधायक लकी यादव ने खिलाड़ीयो का परिचय प्राप्त किया। फाइनल मुकाबला ब्लैक पैंथर बदलापुर व इनामीपुर क्रिकेट टीम के बीच हुआ। मुकाबले में बदलापुर की टीम इनामीपुर को 24 रनो से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। बदलापुर के कप्तान रितिक सिंह को प्रायोजक अवनीश कुमार के हाथों पांच हजार तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रशेखर भारती डॉ बाबा के द्वारा उपविजेता टीम कप्तान को 2500 रुपये बतौर पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान आयोजक श्याम बहादुर यादव, अध्यक्ष अजीत जोरिया, उपाध्यक्ष अंकित यादव, समरबहादुर, अंकुल यादव, अमित यादव, रिंकू निगम, अभिनव सिंह, सुरेश नेता, रामू यादव, श्याम साइबर कैफे मई रोड, प्रधान मोहम्मद गुफरान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh