शीतल आई केयर के रूप में डॉक्टर एनके सिंह ने दिया ग्रामीणों को अनमोल तोहफा
●शीतल आई केयर के रूप में डॉक्टर एनके सिंह ने दिया ग्रामीणों को अनमोल तोहफा।
●गांव में हुआ आई केयर का हुआ उद्घाटन।
अजमतगढ़ / आजमगढ़ : ब्लाक क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव में क्षेत्रीय ग्रामीणो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खुला आंख का अस्पताल।
ऑपरेशन एवं इलाज की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर एनके सिंह ने शीतल आई केयर एवं चश्मा घर नाम से अस्पताल खोलकर ग्रामीणों को नजदीकी सुविधा प्रदान करने का कार्य किया जिसका उद्घाटन डॉ एनके सिंह के पिता ओंकार सिंह के हाथों दिन में 12:00 बजे संपन्न हुआ
शीतल आई केयर पर विशेष रुप से मोतियाबिंद समलबाई नाखूना का ऑपरेशन एवं इलाज के साथ आंख की समस्त बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध है
उक्त मौके पर डॉक्टर एनके सिंह, बिपिन सिंह, श्याम नारायण सिंह, पलटू राम, शिव शंकर सिंह, विजय सिंह, आदि लोग रहे।






















































Leave a comment