तहसील परिसर में हुआ लेखपाल संघ के भवन का शिलान्यास
देवरिया।जनपद के सलेमपुर तहसील परिसर में विधायक निधि योजना वर्ष 2026 27 के अंतर्गत लेखपाल संघ भवन का शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री (ग्रामीण विकास समग्र ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण) सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक विजयलक्ष्मी गौतम द्वारा स्वर्गीय आशीष कुमार लेखपाल की स्मृति में बनने वाले लेखपाल संघ भवन का शिलान्यास किया।
शिलान्यास के बाद राज्य विजय लक्ष्मी गौतम ने ने कहा कि लेखपाल प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी है उनके लिए बेहतर कार्य स्थल और सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से लेखपालों को संगठन आत्मक और प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी इस अवसर पर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार गोपाल जी, नायब तहसीलदार हरि प्रसाद,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू, राजीव मिश्रा, बंटी तिवारी ,शिवाकांत तिवारी, अभय तिवारी, जटाशंकर दुबे,अशोक कुमार पांडे सहित तमाम जनप्रतिनिधि पार्टी के कार्यकर्ता लेखपाल संघ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग देवरिया द्वारा किया गया।























































Leave a comment