जितने किसानों की जमीन नदी में विलीन हुई है सरकार मुआवजा दे नहीं तो होगा आंदोलन, सरकार का पैसा पानी में बहा रहे अधिकारी-विजय रावत
देवरिया।आज सपा नेता विजय रावत बरहज विधानसभा में सरयू नदी द्वारा हो रहे परसिया विशुनपुर देवार में कटान का निरीक्षण किया इस दौरान नदी द्वारा बड़े पैमाने पर हो रहे कटान पर दुख प्रकट करते हुए कहा की सम्बन्धित विभाग की लापरवाही के वजह से आज किसानों की हज़ारों एकड़ जमीन नदी में विलीन हो रही हैं जिससे किसानों को भारी मात्रा में नुक़सान का सामना करना पड़ रहा है अगर बाढ़ विभाग की तैयारी पहले से हुई होती तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता है लेकिन विभाग अधिकारि आँख पर काली पट्टी बाँध कर शोया रहता हैं और जब आपदा आती हैं तब जगता जिसके वजह से किसानों को भारी नुक़सान का सामना करना पड़ता हैं।
विभाग सरकार के पैसे को पानी में बहाता हैं अगर विभाग की पहले कटान की व्यवस्था रहती तो आज कटान नहीं होता मेरी प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा सरकार से माँग है की जितने भी किसानों की जमीन नदी में विलीन हुई हैं उनको मुआवजा दे नहीं तो हम सभी लोग यही धरना देने का काम करेंगे। इस दौरान मौक़े पर मुख्य रूप से संजय कुमार ,विरेंद्र यादव ,सुरेन्द्र कुमार ,अजय सिंह ,विकास यादव, राकेश मिश्रा मौजूद रहे।























































Leave a comment