महराजगंज ब्लाक मे खाली पड़ी क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद की सीट पर हुआ मतदान, मददताओं ने बढ़ चढ़ कर किया मतदान
महराजगंज आजमगढ़ | ब्लाक मे खाली पड़ी क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद की सीट पर हुआ मतदान, मददताओं ने बढ़ चढ़ कर किया मतदान |उत्तर प्रदेश मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संपन्न होने के बाद किन्ही कारणों से खाली पड़ी ग्राम प्रधानों, ग्राम सभा सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद पर आज चुनाव संपन्न कराया गया | इसी क्रम मे महराजगंज ब्लाक के एक मात्र सबसे हॉट क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट बढियाचक मे मतदाताओं मे अपने अपने प्रत्याशी को जिताने की होड़ मे लगे हुए है | बता दें कि भा ज पा नेता माता प्रसाद यादव की पत्नी जोकि इसी क्षेत्र से बी डी सी के रूप मे चुनी गयी थी परन्तु उनके निधन के बाद इसपर चुनाव कराया जा रहा है |इस बार उनकी लड़की रेखा यादव प्रत्याशी के रूप मे चुनाव लड़ रही है | जिनको ब्लाक प्रमुख महराजगंज से प्रमुख पद के प्रत्याशी के रूप मे चुनाव लड़ने के लिए खड़ा किये जाने की कवायद चल रही है | जिसके कारण क्षेत्र के मतदाता के साथ साथ क्षेत्र के सभी दलों के छोटे बड़े नेताओं मे अपने अपने दल के पक्ष मे सीट हासिल करने की होड़ लगी हुई है |ऐसे मे प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ चुनाव संपन्न कराने मे लगी रही |अब देखना यह है कि ऊंट किस करवट बैठता है |

























































Leave a comment