Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी में लेखपालसंघअध्यक्ष अरविंद पांडेय के नेतृत्व में लेखपालों ने एसडीएम को सौंपामांग पत्र

घोसी। मऊ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर घोसी इकाई के लेखपालों ने तहसील परिसर में अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एसीओ पुलिस द्वारा की जा रही गलत कार्यवाही को लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह को ज्ञापन सौंप कर विरोध जताया।
  अध्यक्ष अरविंद पांडेय के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में मांग किया कि अयोध्या में लेखपाल उत्कर्ष दीप के विरुद्ध कार्यवाही नियम विरुद्ध है। सीसीटीवी फुटेजमें रिश्वत मांगे जाने की बात कही नहीं आई है। यही नहीं लेखपालों को टारगेट कर फसाया जा रहा है। इसको लेकर लेखपाल संवर्ग में रोष व्याप्त है।लेखपालों ने चेतावनी दी कि लेखपालों को फर्जी तरीके से फ़साने की कार्यवाही पर रोक नहीं लगी तो लेखपाल आंदोलन को बाध्य होगे। गलत कार्यवाही से लेखपाल के सेवाकाल, परिवार पर गलत प्रभाव पड़ता है।
  एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने मांग पत्र प्राप्त करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर  अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय, मंत्री सौरभ राय, विवेक सिंह,  मनीष मिश्रा, भुआल यादव, योगेंद्र यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मृगेन्द्र सिंह, योगेश यादव आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh