Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बच्चे की हालत देख रुके डीएम, तत्काल कराया इलाज का इंतजाम

देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी आज सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए निकले थे। सोनूघाट चौराहे पर उन्होंने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इसी दौरान उनकी नजर एक आठ-नौ वर्षीय बच्चे पर पड़ी, जिसे उसके अभिभावक चिकित्सकीय जांच के लिए ले जा रहे थे। जिलाधिकारी ने रुककर अभिभावकों से बच्चे के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। अभिभावकों ने बताया कि बच्चा अक्सर मूर्छित हो जाता है और उसे चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया जा रहा है।

          जिलाधिकारी ने तत्काल मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से वार्ता कर बच्चे के समुचित उपचार एवं आवश्यक जांच, जिसमें सीटी स्कैन आदि शामिल हैं, कराने के निर्देश दिए तथा बच्चे को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। जिलाधिकारी की इस संवेदनशील पहल की मौके पर मौजूद आमजन ने सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए बच्चे के उपचार के लिए तत्काल पहल करना अत्यंत सराहनीय है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh