Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अम्बारी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, निकले जुलस

अम्बारी आजमगढ़।भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर अम्बारी क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे क्षेत्र में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का माहौल देखने को मिला मकसुदिया ग्राम प्रधान अपने ग्राम की जनता के साथ झाकी निकालकर बाजारों मे भ्रमन किया व अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान “भारत माता की जय” और “बाबा साहब अमर रहें” के नारों से माहौल गूंज उठा। वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों पर चलने  का संकल्प लिया वहीं रथ, डीजे के साथ घोड़े की सवारी निकली, बाइक और गाड़ियों की लंबे काफिले के साथ लोगों ने बाबा साहब की पदयात्रा जुलूस निकाली और नाचते गाते हुए आगे बढ़ रहे थे यह पदयात्रा शाम के 4:00 बजे से निकलकर देर शाम तक क्षेत्र में भ्रमण करता रहा इस मौके पर सैकड़ो की भीड़ मौजूद रही गांव से लेकर बाजार तक हर तरफ बाबा साहब के ही कार्यक्रमों की धूम रही। 


राजनीतिक दलों मे सपा से विधायक रमाकांत यादव  के प्रतिनिधि विजय बहादुर यादव,रविंद्र यादव, अनिल खटिक सुरेंद्र, प्रवीण, 
राम बचन ,राजेश, राम मिलन ,अनिल गुप्ता जयसिंह बाबुराम ,मोती ,प्रेमचंद  ,पवन चौहान शाहपुर अम्बारी कुशहा आलमपुरआदि गाँव के लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh