Politics News / राजनीतिक समाचार
पीस पार्टी के वरिष्ठ नेता नवल किशोर शर्मा ने बासफोर समाज की बहनों से राखी बंधवाकर दिया सामाजिक एकता का संदेश
घोसी।मऊ। पीस पार्टी के नेता एडवोकेट नवल किशोर शर्मा ने रक्षाबंधन के अवसर पर अनोखी पहल की। वह घोसी विधानसभा क्षेत्र के नवापुरा ग्रामसभा पहुंचे, जहां बासफोर समाज की बहनों से राखी बंधवाई।
श्री शर्मा ने बासफोर समाज को जनजाति समाज बताते हुए सामाजिक सम्मान, भाईचारे और एकजुटता का संदेश दिया। नवल किशोर शर्मा ने कहा कि समाज के हर वर्ग के सम्मान और अधिकार के लिए सभी को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान उन्होंने बहनों का आशीर्वाद लिया और आपसी प्रेम व सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की भी मौजूदगी रही।























































Leave a comment