घोसी साइबर टीम ने कार्यवाही कर पीड़ित के खाते में रु 48,200/- सम्पूर्ण धनराशि वापस दिलवाया
घोसी। मऊ। एसपी मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में साइबर फ्रॉड रोकथाम व जागरूकता के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सीओ सत्येन्द्र भूषण तिवारी व कोतवाल रविन्द्र नाथ राय व अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम सेल द्वारा पीड़ित अरुण यादव के साथ हुए साइबर फ्रॉड कर लिए गए रुपए को वापस दिलवाया गया।
अरुण कुमार यादव पुत्र अक्षय कुमार यादव निवासी जमालपुर विक्कमपुर पोस्ट मानिकपुर हड़हुआ थाना घोसी जनपद मऊ के द्वारा मोबाइल हैक होकर पैसे का फ्राड होने के नाम पर 48,200/- रुपये के नाम पर फ्राड कर लेने शिकायत साइबर पोर्टल पर शिकायत संख्या 23108260157984 दिनांक 11.08.26 को दर्ज की गई थी। जिसमे साइबर टीम घोसी के नोडल अधिकारी श्रीप्रकाश सिंह एवं सहायक नोडल अधिकारी दिनेश यादव द्वारा कार्रवाई त्वरित कार्यवाही करके आवेदक की फ्रॉड धनराशि होल्ड कराई गई थी ।जिसके तहत पीड़ित को दिनांक 30.08.26 को आवेदक की सम्पुर्ण 48,200/- रुपये धनराशि वापस कराया गया।























































Leave a comment