नेपालगंज बहराइच से मऊ जंक्शन होते वाराणसी सीटी तक चलेगी ट्रेन। 31अगस्त को शुभारंभ।
मऊ।गोरखपुर।रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुविधा प्रदान करने हेतु बहराइच से नेपालगंजरोड के मध्य अमानपरिवर्तन के पश्चात नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी के मध्य गाड़ियों के संचलन का शुभारम्भ नेपालगंज रोड स्टेशन से 31 अगस्त, 2026 को 05064 नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी उद्घाटन विशेष
गाड़ी चलाकर किया जायेगा।
उद्घाटन विशेष गाड़ी का संभावित समयः-
31 अगस्त,2026 को चलने वाली 05064 नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी उद्घाटन विशेष गाड़ी नेपालगंज
रोड स्टेशन से 14.45 बजे प्रस्थान कर नानपारा से 15.10 बजे, रिसिया से 15.44 बजे, बहराइच से 16.02 बजे,
पयागपुर से 16.32 बजे, गोंडा से 17.40 बजे, बलरामपुर से 18.22 बजे, तुलसीपुर से 18.57 बजे, बढ़नी से 20.12
बजे, शोहरतगढ़ से 20.37 बजे, सिद्धार्थ नगर से 20.57 बजे, आनन्द नगर से 21.40 बजे, कैम्पियरगंज से 21.56
बजे, पीपीगंज से 22.22 बजे, नकहा जंगल से 22.55 बजे, गोरखपुर से 23.35 बजे, दूसरे दिन चौरी चौरा से
00.32 बजे, गौरी बाजार से 00.47 बजे, देवरिया सदर से 01.05 बजे, भटनी से 01.35 बजे, सलेमपुर से 01.57
बजे, लार रोड से 02.10 बजे, बेलथरा रोड से 02.25 बजे, मऊ से 03.05 बजे, दुल्लहपुर से 03.30 बजे, जखनियां
से 03.42 बजे, सादात से 03.57 बजे, औंड़िहार से 04.17 बजे तथा सारनाथ से 05.02 बजे छूटकर वाराणसी सिटी
05.25 बजे पहुंचेगी।
इस उद्घाटन विशेष गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित
द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा शयनयान श्रेणी के 07 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये
जायेंगे।उक्त जानकारी सुमितकुमारमुख्यजन सम्पर्क अधिकारी,गोरखपुर ने दी।























































Leave a comment