कांग्रेस के प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
देवरिया।मोहन सिंह सेतु को लेकर रवि प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपने की बात कहा था उन्होंने कहा था कि कल मझौली राज में आ रहे प्रदेश के मुखिया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर मोहन सिंह सेतु और क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर वार्ता करूंगा इस बात भनक लगते स्थानीय पुलिस ने उन्हें उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया।
शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता कांग्रेस के प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने कहा कि जब-जब में सरकार से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करने ज्ञापन देने की बात करता हूं तो उसके पहले ही मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया जाता है उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री जी से मिलने नहीं दिया जाता जिससे कि मैं क्षेत्र की समस्याओं मोहन सिंह सेतु बरहज देवरिया मार्ग
को लेकर चर्चा कर सकूं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो आधे अधूरे कार्य पड़े हुए हैं उसे पर मुख्यमंत्री से मिलकर पूर्ण करने का प्रयास निरंतर 26 नवंबर 2026 से कर रहा हूं लेकिन प्रदेश के मुखिया से मिलने नहीं दिया जा रहा है फिर क्षेत्र की समस्याओं को किसे कहा जाए आज भी सुबह ही मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया गया जैसे ही मैं मिलने के लिए तैयार होकर मझौली राज के लिए निकलने वाला था की पुलिस ने मुझे अरेस्ट कर लिया।
मैं मोहन सिंह सेतु को लेकर निरंतर प्रयासरत रहूंगा।
इस मौके पर बृजेश सिंह, मुन्ना सिंह, उत्तम, राजेश, प्रभात गुप्ता ,उदय शंकर, कृष्ण सिंह, ओमप्रकाश कश्यप, सुरेश आदि मौजूद है।























































Leave a comment