Latest News / ताज़ातरीन खबरें

क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रथम दिन दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

देवरिया/बरहज। स्थानीय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रथम दिन मंगलवार को बालक एवं बालिका वर्ग के लिए दौड़, चक्का क्षेपण तथा लंबी कूद की प्रतियोगिताएँ उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुईं। खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया।
100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में रितेश यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि आदित्य यादव द्वितीय स्थान पर रहे। अभिषेक पाण्डेय एवं विशाल कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में अराध्या निगम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अदिति राजभर द्वितीय तथा गोल्डी निषाद तृतीय स्थान पर रहीं।
इसी क्रम में 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में धनन्जय यादव ने प्रथम, सूरज कुमार गुप्त ने द्वितीय तथा रितेश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में अराध्या निगम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अदिति राजभर द्वितीय तथा रागिनी सैनी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को रजत पदक तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को कांस्य पदक प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण अतिथियों द्वारा किया गया, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और मनोबल और अधिक बढ़ा।
प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय परिसर में खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उपस्थित आचार्यगण एवं दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh