Crime News / आपराधिक ख़बरे

अंकित बालियान हत्याकांड में STF का बड़ा एक्शन... दो शूटर सुमित-मोहित एनकाउंटर में ढेर

•शामली में तड़के हुई मुठभेड़, दोनों पर था 50-50 हजार रुपये का इनाम दो पुलिसकर्मी भी घायल
शामली। हरियाणवी सिंगर एवं यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड में उत्तर प्रदेश STF और शामली पुलिस ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई की। पुलिस मुठभेड़ में हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे दो कथित शूटर सुमित और मोहित मारे गए। दोनों पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के शामली की ओर आने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस, STF और स्थानीय टीमों ने घेराबंदी की। कैराना रोड क्षेत्र में पुलिस से आमना-सामना होने के बाद आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के दो जवान भी घायल हुए हैं। घटनास्थल से हथियार बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों और मददगारों की तलाश में जुटी है। गौरतलब है कि 26 अगस्त को शामली में जिम से निकलने के बाद अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद पुलिस और STF ने शूटरों की तलाश तेज कर दी थी। जांच में चार शूटरों के शामिल होने की बात सामने आई थी, जिनमें से अब दो के एनकाउंटर में मारे जाने की सूचना है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh