Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फाफामऊ पुल से बुजुर्ग के छलांग लगाने की सूचना से मचा हड़कंप, PAC टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

•बीमारी से परेशान बताए जा रहे थे करीब 75 वर्षीय रामचंद्र मौर्य, 4th BN PAC की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाया

प्रयागराज, 30 अगस्त 2026।फाफामऊ पुल से करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग के छलांग लगाने की सूचना मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के अनुसार कीडगंज के दरियाबाद निवासी रामचंद्र मौर्य लंबे समय से बीमारी से परेशान चल रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही 4th BN PAC प्रयागराज की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने बिना समय गंवाए नदी क्षेत्र में तलाश एवं बचाव अभियान चलाया।

कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद PAC जवानों ने बुजुर्ग रामचंद्र मौर्य को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

PAC जवानों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रभारी राजेश पांडेय, हवलदार चंद्रमोहन सरोज, सिपाही दिनेश पाल, सिपाही दीपू मौर्या और सिपाही धर्मपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टीम की तत्परता, साहस और सूझबूझ के चलते बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। घटना के संबंध में संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मानवीय पहल: इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि आपात स्थिति में पुलिस एवं सुरक्षा बलों की त्वरित प्रतिक्रिया किस तरह किसी व्यक्ति की जान बचाने में निर्णायक साबित हो सकती है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh