सहकार भारती का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न
•सहकारिता के इतिहास, संगठन की कार्यप्रणाली और स्वावलंबी भारत अभियान पर हुआ मंथन
मिर्जापुर, 30 अगस्त। सहकार भारती उत्तर प्रदेश की ओर से शांतिकुंज मैरिज लान, बथुआ में आयोजित दो दिवसीय अभ्यास वर्ग रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकार गीत के साथ हुआ। अभ्यास वर्ग में मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
अभ्यास वर्ग के दूसरे दिन पंचम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह ने ‘सहकारिता का इतिहास और सहकार भारती की भूमिका’ विषय पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने सहकारिता के इतिहास, संगठन की भूमिका और सहकारिता के माध्यम से समाज को मजबूत बनाने के विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।
षष्ठम सत्र में प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने सहकार भारती के कार्य एवं गतिविधियों, कार्यालय संचालन तथा आवश्यक अभिलेखों के रखरखाव से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों में कार्यालय व्यवस्था और दस्तावेजों के व्यवस्थित रखरखाव के महत्व पर प्रकाश डाला।
सप्तम सत्र में प्रदेश संपर्क प्रमुख अशोक कुमार शुक्ला ने स्वावलंबी भारत अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आत्मनिर्भरता और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर चर्चा की।
कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण को व्यवहार में उतारने का आह्वान
समापन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह ने अभ्यास वर्ग के सभी सातों सत्रों में चर्चा किए गए विषयों का पुनः स्मरण कराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने जिलों में लौटने के बाद अभ्यास वर्ग में प्राप्त जानकारी का उपयोग संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने में करने का आह्वान किया।
अभ्यास वर्ग की व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया और उन्हें सम्मानित किया गया।
तीन जिलों के पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह, राष्ट्रीय सह प्रमुख आईटी प्रकोष्ठ कृष्ण कुमार ओझा, प्रदेश संपर्क प्रमुख अशोक कुमार शुक्ला, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश सह संगठन प्रमुख विजय कुमार पांडेय, विभाग प्रमुख प्रतोष दुबे और प्रदेश सह प्रमुख एफपीओ प्रकोष्ठ केशव नाथ तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा मिर्जापुर अध्यक्ष पार्वती पांडेय, डॉ. मंजुलता, दीपा उमर, सोनभद्र अध्यक्ष रामेश्वर राय, राजेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्नू सिंह, अवधेश पटेल और विजय कुमार मिश्रा सहित मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही से आए अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विभाग प्रमुख विंध्याचल प्रतोष दुबे और सोनभद्र अध्यक्ष रामेश्वर राय ने संयुक्त रूप से किया। मिर्जापुर अध्यक्ष पार्वती पांडेय ने अतिथियों और तीनों जिलों से आए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
अंत में कल्याण मंत्र के साथ दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ।






















































Leave a comment