बसपा के पुर्व सांसद के काफिले की पुलिस ने की सघन तलाशी 20 मिनट चला चेकिंग अभियान कचहरी गेट के पास शहर कोतवाल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई,एसपी ने इनपुट के आधार पर कार्रवाई की बात कही
मऊ। मऊ जिले के घोसी से बसपा के पूर्व सांसद अतुल राय सोमवार देर रात एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर पहुंचे। इस दौरान कचहरी गेट के पास पुलिस ने उनके वाहन सहित तीन अन्य वाहनों की सघन तलाशी ली। चेकिंग की कार्रवाई शहर कोतवाल अनिल सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस जवानों ने करीब 20 मिनट तक वाहनों की जांच की। हालांकि तलाशी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि पुलिस को किसी संभावित इनपुट के आधार पर चेकिंग कराई गई थी और इस दौरान पूर्व सांसद की गरिमा व मर्यादा का पूरा ध्यान रखा गया। वहीं, इस कार्रवाई के बाद अतुल राय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा <div class="iframely-embed"><div class="iframely-responsive" style="padding-bottom: 55.5556%; padding-top: 120px;"><a href="https://www.ggsnews24.in/article/25472" data-iframely-url="https://iframely.net/PGYvMwjC?theme=light"></a></div></div><script async src="https://iframely.net/embed.js"></script>कि सीआरपीसी-144 (बीएनएस-163) को ध्यान में रखते हुए वे चार गाड़ियों से भ्रमण कर रहे थे, इसके बावजूद प्रशासन द्वारा तलाशी की गई। उन्होंने कहा कि घोसी लोकसभा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में शामिल होने से उन्हें कोई ताकत नहीं रोक सकती। साथ ही यह भी कहा कि यदि प्रशासन को उनके वाहनों से आपत्ति होगी तो वे गाड़ी छोड़कर पैदल और अकेले चलने को भी तैयार हैं।

















































Leave a comment