एटीएम स्कीमिंग कैश टैपिंग द्वारा ठगी करने वाला अन्तर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार गिरोह का एक अन्य सदस्य पूर्व में मुठभेड़ में गिरफ्तार
आजमगढ । आजमगढ़ के थाना गम्भीरपुर पुलिस ने एटीएम मशीन में अवैध स्कीमिंग कैश टैपिंग डिवाइस लगाकर ठगी करने वाले एक अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है अभियुक्त रामनरेश बर्मा उर्फ मगरूं को हरईरामपुर कट से गिरफ्तार किया गया है पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, रानीपुर रजमो के एटीएम से ठगी की थी। अभियुक्त ने एटीएम के कैश डिस्पेंसर पर अवैध रूप से स्कीमिंग कैश टैपिंग डिवाइस लगाई थी, जिससे नकदी डिस्पेंसर के मुहाने पर फंस गई थी बाद में अभियुक्त ने डिवाइस हटाकर नकदी अवैध रूप से निकाल ली थी
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 26/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था
उल्लेखनीय है कि आज ही प्रातः थाना गम्भीरपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में इस गिरोह से जुड़े एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है।


















































Leave a comment