वरिष्ठ पत्रकार रमेश सिंह कौशिक का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
अहरौला आजमगढ़:: अहरौला क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश सिंह कौशिक का निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में गहरा शोक व्याप्त है।
स्वर्गीय रमेश सिंह कौशिक पिछले 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत से जुड़े रहे और निष्पक्ष, निर्भीक व जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के लिए
जाने जाते थे। वे ग्रामीण पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाने वाले सशक्त नेतृत्वकर्ता थे।पत्रकारिता के साथ-साथ वे दिनेश सिंह स्मारक महाविद्यालय एवं एमबीए कॉलेज पकड़ी अहरौला के प्रबंधक भी थे। शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान भी उल्लेखनीय रहा।
उनके निधन पर पत्रकार संगठनों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को संबल दे।


















































Leave a comment