वीर चक्र विजेता शहीद सौदागर सिंह के शहीद दिवस श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम हुआ आयोजित कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के पुनापार बड़ागांव में वीर चक्र विजेता शहीद सौदागर सिंह की मूर्ति पर कार्यक्रम में आए हुए लोगों ने नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शहीद को नमन किया कार्यक्रम के जिसके मुख्य अतिथि वर्तमान सरकार में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान रहे उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद को नमन किया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि उस धरती को नमन करता हूं जहां ऐसे वीर सपूत पैदा हुए धन्य वह माता पिता जिन्होंने ऐसे सपूत को जन्म दिया जो देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर देश का मान बढ़ाया है अमर शहीद सौदागर सिंह की तस्वीर मेरे मन में हमेशा रही जिन लोगो ने देश की आजादी और सुरक्षा के लिए कुर्बानी दी ऐसे सपूत धन्य है जो हमे चैन से नीद में सोने का मौका दिए वह देश के ऐसे सपूत थे जो 12 चीनियों को मारकर 12 एसएलआर लेकर आये जिसको देखकर आटोमेटिक हथियार बनाये गए जब वह थ्री नॉट थ्री की राइफल लेकर युद्ध के मैदान में गए होगें कितनी हिम्म्त रही होगी उन्होंने बहादुरी से लड़ते हुए 12 चीनियों को मार गिराया और 10 दिन बाद किसी विकट परिस्थितियों में अपनी चौकी पर पहुंचे और 12 एसएलआर सौपी जिससे देश के पहले राष्ट्रपति डॉ,सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने उन्हें वीर चक्र दिया जो देश का प्रथम वीर चक्र रहा आज हमसे टकराने वाले एक बार सोचते है हमारे पास एक से बढ़कर एक हथियार है जो किसी भी दुश्मन को भेद सकते है आपरेशन सिंदूर में पूरा विश्व भारत की शक्ति देखा और पाकिस्तान को तीन दिन में घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा पहले भी पाकिस्तान ने कई बार हिमाकत की जब अभिनन्दन ने पाकिस्तान में गोले दागे प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि कल तक यदि अभिनन्दन दो दिन में वापस नही आया तो दुनिया के नक्से से पाकिस्तान का नामों निशान नही होगा यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इक्षाशक्ति का नतीजा है कि पूरे विश्व में हम हमारे लोग आँख मिला कर बात करते है देश आज मजबूत आर्थिक स्थिति के साथ बढ़ते हुए विश्व में तीसरी महाशक्ति के रूप में उभर रहा है अब अमेरिका भी इसका लोहा मानने लगा है आगे भी देश को मजबूती प्रदान करने के लिए हमारे देश के प्रत्येक नागरिक पूर्ण योगदान के साथ हर एक कदम आगे बढ़ रहा है ऐसे ही अमर शहीद सौदागर सिंह से देश का मान सम्मान है और देश के आम लोग चैन की नीद सोते है शरहद पर देश का जवान लड़ता है और पूरा देश उनके साथ खड़ा रहता है ऐसे अमर सपूत के वीरता को हमे आत्मशांत करते हुए बच्चों को सेना में भेजना चाहिए जिससे देश मजबूत हो सके। वहीं पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एक से बढ़कर एक संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया वही कार्यक्रम की अध्यक्षता सिद्धनाथ शाही एव संचालन चन्द्रशेखर सिंह ने किया।
इस दौरान कार्यक्रम की आयोजक वीर शहीद सौदागर सिंह की पौत्र वधु भाजपा नेत्री अंजना सिंह रही अंजना सिंह ने आए हुए अतिथियों को फुल माला व अंग वत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस मौके पर जिला सहकारी कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष लक्ष्मण मौर्या प्रवीण सिंह,अशोक सिंह, संतोष सिंह टीपू डाक्टर शैलेंद्र सिंह बसपा नेता शंकर यादव मनोज श्रीवास्तव,अरविंद जयसवाल प्रमोद यादव सत्यप्रकाश सिंह,,विवेक सिंह सोनू,रामसरीख यादव,दिनेश चौबे,जयप्रकाश सिंह,अजय श्रीवास्तव,आरपी राय सोन ,ज्ञानेंद्र मिश्रा ,अमित सिंह, रंजित सिंह आदि लोगों ने शहिद सौदागर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किए।


















































Leave a comment