Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मछली शहर सी. एस. सी जल्द होगा आधुनिक सुविधाओं से लैस.डॉ. रागिनी सोनकर

मछली शहर(जौनपुर).शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का जीवन अधिक संघर्षपूर्ण होता है।उन्हें गंभीर बीमारी के इलाज के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधाएं कम मिलती है।लोगों की इसी समस्या को देखते हुए मछली शहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जल्द ही सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होगी, जिससे एक छत के नीचे आम जनता की गंभीर बीमारियों का भी इलाज हो सके।

उक्त बातें विधानसभा मछली शहर की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने द्वारिका प्रसाद इंटर कालेज दशरथपुर के संस्थापक स्व.प. द्वारिका प्रसाद पांडेय जी के 42 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने विद्यालय के संस्थापक स्व.प.द्वारिका प्रसाद पांडेय जी के पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके दिखाए हुए सत्कर्मों को अनुकरणीय बताया।आगे उन्होंने कहा कि स्थानीय सी.एस.सी पर जल्द ही  किमो सेंटर, डायलसिस जैसी सुविधाएं लोगो को मिलने लगेगी जिससे लोगों का जीवन सुगम होगा।कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।स्थानीय विधायक ने बच्चों को उपहार भी वितरित किए।कार्यक्रम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंगला गुरु, डॉ. आर.बी.चौहान, पत्रकार अनिल पांडेय, रविन्द्र दुबे, उपेन्द्र सिंह, मंजू विश्वकर्मा आदि लोगों ने संबोधित किया।इस अवसर पर उदित नारायण तिवारी, रायमुन्ना सिंह, आञ्जनेय उपाध्याय, आनंद पांडेय,प्रदीप पांडेय,रायबहादुर गौण सहित विद्यालय

स्टाफ,बच्चों सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण मौजूद रहे।अंत में प्रबंधक आशा पांडेय एवं प्रधानाचार्य संदीप मिश्र ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh