जलालपुर: श्रीराम मंदिर की वर्षगांठ पर भव्य पूजन संपन्न
जलालपुर, अम्बेडकर नगर।श्रीराम मंदिर की वर्षगांठ के अवसर पर श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा आयोजित तथा माँ की महिमा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में चल रहा दो दिवसीय मांगलिक पूजन-अनुष्ठान कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। वैदिक विधि-विधान से अलंकृत भव्य मंच पर हुए अनुष्ठानों ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ वातावरण
कार्यक्रम में पवित्र वैदिक परंपराओं के अनुसार हवन-पूजन संपन्न कराया गया। यजमानों के रूप में अध्यक्ष संजीव मिश्र, अतेन्द्र त्रिपाठी, आशुतोष श्रीवास्तव, राम किशोर राजभर, संदीप अग्रहरि, विमलेश दुबे, जितेन्द्र भार्गव, राधेश्याम शुक्ल, शिवराम मिश्र, अरुण मिश्र, एस.बी. सिंह, सुशील अग्रवाल, सुरेंद्र सोनी, दिलीप यादव, आशाराम मौर्या, विकास निषाद सहित अन्य श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन किया।
वेदमंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण पवित्रता और भक्ति से आप्लावित हो उठा।
अखंड रामायण पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान अखंड रामायण पाठ एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
‘जय श्रीराम’ के जयघोषों से पूरा परिसर गूंज उठा और श्रद्धालुओं के हृदयों में भगवान श्रीराम के प्रति अगाध आस्था का संचार हुआ।
जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन और संत समाज की रही सहभागिता
इस पावन अवसर पर विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडे, वरिष्ठ नेता डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, चन्द्रिका प्रसाद, शाश्वत मिश्र, पंकज वर्मा, वाल्मीकि उपाध्याय, अमित त्रिपाठी, केशरी नंदन त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, सुनील गुप्त, अतुल जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, विकास सिंह, कृष्ण गोपाल गुप्त, रामलाल निषाद, सोनू गौड, संदीप मिश्र, बबलू त्रिपाठी, रामदौर मिश्र, अजीत निषाद, अनुज सोनकर, लालचंद, आशीष सोनी, रमेश मौर्या, बेचन पांडे, विनय मिश्र, कुंदन सोनी सहित प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता बंधु एवं सनातन प्रेमी उपस्थित रहे।
धर्म, संस्कृति और सेवा का अद्भुत संगम
हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में यह आयोजन धर्म, संस्कृति और सेवा का अनुपम उदाहरण बन गया। कार्यक्रम ने समाज को एक सूत्र में बांधते हुए सनातन परंपराओं को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।


















































Leave a comment