एसबीआई निजामाबाद शाखा में एक्सीडेंटल बीमा पॉलिसी को लेकर जागरूकता, समाजसेवी अरुण कुमार ने की अपील
आजमगढ़ / निजामाबाद न्यूज:राष्ट्रीय प्रमुख समाजसेवी अरुण कुमार ने सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की तहसील निजामाबाद स्थित घूरीपुर नगर पंचायत शाखा में एक्सीडेंटल बीमा पॉलिसी को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान शाखा प्रबंधक राकेश कुमार द्वारा बैंक से जुड़े खाता धारकों को उपलब्ध विशेष एक्सीडेंटल बीमा सुरक्षा कवर की जानकारी दी गई।
शाखा प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि एसबीआई द्वारा अपने खाता धारकों के लिए बेहद किफायती प्रीमियम पर व्यापक सुरक्षा देने वाली एक्सीडेंटल बीमा पॉलिसी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने सभी खाताधारकों से अपील की कि वे यह बीमा अवश्य कराएं, जिससे किसी भी आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में स्वयं और परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
जानकारी के अनुसार,
• ₹1000 वार्षिक प्रीमियम पर दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में ₹20 लाख का बीमा लाभ,
• ₹2000 वार्षिक प्रीमियम पर ₹40 लाख तक का एक्सीडेंटल बीमा कवर,
• जबकि ₹3000 वार्षिक प्रीमियम जमा करने पर ₹60 लाख तक का बीमा लाभ परिवार को सहायता के रूप में उपलब्ध कराया जाता है।
यह एक्सीडेंटल बीमा विभिन्न प्रकार की दुर्घटनाओं को कवर करता है, जिनमें सड़क दुर्घटना, रेल या बस हादसा, बिजली करंट लगना, गैस रिसाव, जहरीली गैस से मृत्यु, सांप के काटने से मौत, नदी या तालाब में डूबने से मृत्यु, बिल्डिंग गिरने की घटना, मोटर वाहन या हवाई यात्रा के दौरान दुर्घटना जैसी आकस्मिक घटनाएं शामिल हैं। यदि किसी भी घटना में यह प्रमाणित होता है कि मृत्यु दुर्घटना के कारण हुई है, तो बीमा का लाभ मृतक के परिजनों को प्रदान किया जाएगा।
राष्ट्रीय प्रमुख समाजसेवी अरुण कुमार ने इस अवसर पर कहा कि आज के समय में दुर्घटनाएं अप्रत्याशित होती हैं, ऐसे में यह एक्सीडेंटल बीमा पॉलिसी आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और आवश्यक है। उन्होंने सभी भारतवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार की सुरक्षा के लिए इस प्रकार का बीमा अवश्य कराएं।
रिपोर्ट के अंत में अरुण कुमार ने देशवासियों के मंगलमय जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि सुरक्षित भारत ही समृद्ध भारत की नींव है।
इस दौरान कैमरा वूमेन समाज सेविका कुलदीप कौर भी उनके साथ उपस्थित रहीं।



















































Leave a comment