Latest News / ताज़ातरीन खबरें
मुहचुरा व पूक गांव में लेखपालों ने बांटे 116 कंबल, जरूरतमंदों के चेहरे पर आई मुस्कान
दीदारगंज (आजमगढ़)।मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत मुहचुरा एवं पूक गांव में शुक्रवार को जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत लेखपाल गोरखनाथ यादव एवं वरुण यादव द्वारा संयुक्त रूप से कुल 116 कंबलों का वितरण किया गया।
कंबल वितरण दिव्यांगजनों, विधवाओं, विधुरों एवं बुजुर्गों के बीच किया गया। ठंड के मौसम में कंबल पाकर बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
जानकारी के अनुसार मुहचुरा गांव में 36 तथा पूक गांव में 80 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल के लिए लेखपालों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के कार्यों से गरीबों को बड़ी राहत मिलती है।


















































Leave a comment