Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पिपरौला–लारपुर साहब अली नहर पुल मार्ग जर्जर, ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी

दीदारगंज (आजमगढ़)।विकास खंड मार्टीनगंज क्षेत्र अंतर्गत पिपरौला–लारपुर साहब अली नहर पुल तक जाने वाला पिच मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार हो गया है। लगभग दो किलोमीटर लंबा यह मार्ग बने हुए ढाई वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, जबकि इसके निर्माण के लिए क्षेत्रीय लोग वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे थे।
मार्ग का निर्माण तो हुआ, लेकिन गुणवत्ता की कमी के चलते यह सड़क बहुत जल्द क्षतिग्रस्त हो गई। वर्तमान समय में सड़क की गिट्टियां उखड़कर इधर-उधर बिखर चुकी हैं और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण राहगीरों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।
क्षेत्रीय निवासी प्रवीण यादव, सरोजा राजभर, चंद्रावती, राधिका गौतम, शमशेर राजभर, बबलू श्रीवास्तव, गुड्डू गुप्ता (प्रधान कालेपुर), रामशकल यादव (प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य भादों), राम आसरे यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने मार्ग के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन कुशलगांव, पिपरौला, फुलेश, पकरौल, खरसहन, रसावां, लारपुर साहब अली, कुशवां, कालेपुर, चितारा सहित दर्जनों गांवों के लोग अपने गंतव्य तक आते-जाते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति से विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh