Latest News / ताज़ातरीन खबरें

श्री कैफ़ी आज़मी इंटर कॉलेज, मिजवां में खेल दिवस का भव्य आयोजन, छात्राओं ने दिखाया दमखम

मिजवां आजमगढ़। श्री कैफ़ी आज़मी इंटर कॉलेज, मिजवां में शनिवार को खेल दिवस का भव्य, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं के लिए खो-खो, कबड्डी और 400 मीटर दौड़ जैसी रोमांचक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने पूरे जोश, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया तथा अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
सभी प्रतियोगिताएँ विद्यालय के खेल प्रशिक्षक नीरज गौड़ के कुशल निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। प्रतियोगिताओं के संचालन में राजेश ने स्कोरर की जिम्मेदारी निभाई, जबकि चंद्रेश ने टाइम कीपर के रूप में सराहनीय भूमिका अदा की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना मिश्रा ने कमेंटेटर की भूमिका निभाते हुए प्रतियोगिताओं का जीवंत एवं प्रेरणादायक वर्णन किया। उनके उत्साहवर्धक शब्दों से छात्राओं में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली।
विद्यालय प्रशासन ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से छात्राओं का न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का भी विकास होता है। खेल दिवस का यह आयोजन छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh