Latest News / ताज़ातरीन खबरें
प्राथमिक विद्यालय हेंगाईपुर में चोरी, सामान गायब
बिलरियागंज आजमगढ़ ।बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हेंगाईपुर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार को जब विद्यालय खुला तो कार्यालय की खिड़की टूटी हुई मिली। जांच करने पर लाउडस्पीकर, पाठन सामग्री सहित खेलकूद का सामान गायब पाया गया।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी विद्यालय में इस तरह की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे विद्यालय प्रशासन में रोष व्याप्त है। विद्यालय की प्रधानाचार्या गुंचा शाकिर ने इस संबंध में बिलरियागंज थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


















































Leave a comment