धूमधाम से मनाई गई डॉ. काउंट सीजर मैटी की 217वीं जयंती, निःशुल्क इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन
दीदारगंज -आजमगढ़ |इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डा0सेंट काउंट सीजर मैटी की 217वीं जयंती शाहगंज स्थित शाहगंज इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल इंस्टीट्यूट के सभागार में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ शाहगंज डा0देवी प्रसाद पुष्पजीवी के कराम्बुज द्वारा डा0 मैटी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं केक काटकर शुभारम्भ किया गया इस अवसर पर दूर दराज से आए हुए इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों के द्वारा भी डा0मैटी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि के द्वारा निशुल्क इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया गया और मुख्य अतिथि के द्वारा इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डा0सेंट काउंट सीजर मैटी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
तत्पश्चात शाहगंज इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डा0एस एन राय ने मुख्य अतिथि का करतल ध्वनि के बीच माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत मुख्य अतिथि ने उपस्थित इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि डा0काउंट सीजर मैटी का जन्म 11 जनवरी 1809में इटली के बोलोग्ना शहर में हुआ था इन्होंने वनस्पतियों से इलेक्ट्रो होम्योपैथी की खोज की , हम पूरे देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से रोगियों की सेवा कर रहे चिकित्सकों का तहे दिल से आभार ब्यक्त करते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।इस अवसर पर इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डा 0एस एन राय ने बताया कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी की वर्तमान दशा बहुत ही अच्छी है बहुत जल्द ही राजस्थान सरकार की तर्ज पर यहां पर भी सरकार के द्वारा बोर्ड का गठन होने वाला है। कार्यक्रम का संचालन डा 0वीर अभिमन्यु ने किया।इस अवसर पर डा 0संदीप राय,डा0पृथ्वी राज सिंह,डा0जामवंत यादव,डा0जे डी यादव,डा0राम हरख ,डा0आर डी भाष्कर,डा0अस्फाक गाजी,डा0भीम नाथ यादव,डा0विद्या सागर,डा0राम चंद्र राजभर,डा0रमेश कुमार राजभर,डा0मेराज अहमद,डा0कृपा शंकर प्रजापति,डा0राधे श्याम यादव,डा0अच्छेलाल विश्वकर्मा,डा0आर के यादव,डा0महेंद्र बिंद आदि लोगों की गरिमामयी उपस्थिती रही।


















































Leave a comment