जनसुनवाई में आजमगढ़ पुलिस नंबर-1: पूरे यूपी में प्रथम स्थान, सभी 23 थानों ने रचा कीर्तिमान
आजमगढ़ में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनता की शिकायतों को सुनने और उनका समाधान करने में आजमगढ़ पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में अपना परचम लहराया है। शासन द्वारा जारी दिसंबर माह की जनसुनवाई रैंकिंग में आजमगढ़ पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है!सबसे खास बात यह है कि जिले के सभी 23 थानों ने भी अपने-अपने स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है, जो एक बड़ा कीर्तिमान है! शासन स्तर पर हर महीने आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जाती है। इसमें देखा जाता है कि पुलिस ने कितने समय में समस्या सुलझाई और शिकायतकर्ता पुलिस की कार्रवाई से कितना संतुष्ट है! दिसंबर महीने में आजमगढ़ पुलिस ने न केवल समय सीमा के भीतर शिकायतों का निपटारा किया, बल्कि उनकी गुणवत्ता भी बरकरार रखी। फरियादियों द्वारा दिए गए पॉजिटिव फीडबैक के आधार पर जिले को यह टॉप रैंकिंग मिली है! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन और लगातार मॉनिटरिंग का यह नतीजा है कि आज फरियादी पुलिस की कार्यशैली से संतुष्ट हैं। इस उपलब्धि पर उच्च अधिकारियों ने भी आजमगढ़ पुलिस टीम और सभी थानेदारों की पीठ थपथपाई है!!


















































Leave a comment