Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पागल कुत्ते का आतंक से 11 गांव सहमा है, बच्चों सहित 20 लोगो को किया घायल

चंदौली: जिले के तहसील नौगढ़ में कुत्ते की वजह से वहा का मोहाल खराब हो गया। गुरुवार की सुबह नौगढ़ कस्बा बाजार से शुरू हुआ पागल कुत्तों का आतंक देखते ही देखते आसपास के 11 गांवों में फैल गया। ट्यूशन जा रहे बच्चे, अपने घर के बाहर खेल रहे मासूम और दैनिक कार्यों के लिए जा रहे ग्रामीणों को अचानक से इन खूंखार कुत्तों के हमलों का शिकार होना पड़ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ता किसी पागलपन की स्थिति में लगातार दौड़ रहा था और जो भी उसके रास्ते में आया, उसे बुरी तरह काटकर लहुलुहान कर दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।कुत्तों के इस जानलेवा हमले की जद में थाना चकरघट्टा और नौगढ़ के अंतर्गत आने वाले हरियाबांध, बजरडीहा, बाघी, चिकनी, अमृतपुर, देउरी कला, अमदहां, पिपराही, ठटवां, चकरघट्टा और तेंदुआ गांव शामिल हैं। कुत्ते के काटने से घायलों में सबसे बड़ी संख्या छोटे बच्चों की है, जिनकी उम्र मात्र 3 से 13 वर्ष के बीच है। ट्यूशन और स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं पर हुए इन हमलों ने अभिभावकों के मन में  डर पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते इतने आक्रामक थे कि उन्होंने सीधे गले और चेहरों पर हमला करने का प्रयास किया।कुत्तों के हमलों के बाद घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नौगढ़ ले जाया गया। एक साथ 20 घायलों के अस्पताल पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि सभी घायलों को एंटी-रेबीज वैक्सीन (ARV) और टीटी के इंजेक्शन लगाए गए हैं। उन्होंने मरीजों को चेतावनी दी है कि वे रेबीज के अगले डोज समय पर लेना न भूलें, क्योंकि पागल कुत्ते का काटना जानलेवा साबित हो सकता है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh