Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नवीन मतदाता सूची शुभारम्भ हेतु ओमप्रकाश मिश्र स्मारक महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

दीदारगंज -आजमगढ़ ।ओमप्रकाश मिश्र स्मारक महाविद्यालय  फुलेश आजमगढ़ के सभागार में मार्टिनगंज उप जिलाधिकारी दिव्या सिकरवार के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा नामावली सूची के पुनर्निरीक्षण के संदर्भ में नवीन मतदाता सूची शुभारंभ हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया l सर्व प्रथम माता सरस्वती भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प माला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ l महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा उप जिलाधिकारी को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया l कार्यक्रम में नवीन मतदाता सूची के लिए उप जिलाधिकारी महोदया द्वारा आवश्यक प्रपत्र के अंतर्गत हाई स्कूल अंकपत्र , आधार कार्ड,माता-पिता का मतदाता पहचान पत्र तथा फोटो के साथ ऑनलाइन तथा ऑफलाइन जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया l संबंधित कर्मचारी को भी उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिशा निर्देश दिया गया l मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म भी वितरण किया गया l कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर धीरेंद्र कुमार मिश्र ने उपस्थित उप जिलाधिकारी महोदया एवं कर्मचारी गण तथा समस्त सहयोगी स्टाफ गण का आभार व्यक्त किया l


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh