स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान हरीपुर में 300 जरूरतमंदों को कंबल वितरण, पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कादीपुर, सुलतानपुर।श्रीरामकृष्ण सेवा आश्रम, लखनऊ के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान, हरीपुर में सेवा, संस्कार और करुणा का अनुपम उदाहरण देखने को मिला। आश्रम द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत कड़ाके की ठंड से जूझ रहे 300 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस पुनीत कार्य से न केवल जरूरतमंदों को राहत मिली, बल्कि समाज में मानवता और सेवा भावना का संदेश भी प्रसारित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान स्वामी रमाधीशानंद जी महाराज ने विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। अपने उद्बोधन में उन्होंने श्रीरामकृष्ण परमहंस एवं स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी और कहा कि सेवा ही सच्चा धर्म है तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही आध्यात्मिक जीवन का वास्तविक उद्देश्य है।
कार्यक्रम में स्वामी रमाधीशानंद जी महाराज के साथ आलोक त्रिपाठी, विकास पटेल, सिद्धार्थ, शिवम एवं आशीष मौर्या सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के समापन पर संस्थान के प्रबंधक अम्बरीश मिश्र ने स्वामी जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जगदंबा उपाध्याय, सत्यम सिंह, रितेश उपाध्याय, विजय जायसवाल, शिवकुमार, आलोक कुमार, अंतिम मिश्र, दीपेश सिंह, धीरज सिंह, शिव प्रताप सिंह, अभिषेक तिवारी, बुधिराम गुप्ता, तेज बहादुर खरवार, श्याम जी विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
यह आयोजन जरूरतमंदों के लिए सहारा बनने के साथ-साथ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति समाज को जागरूक करने वाला सिद्ध होगा ।




















































Leave a comment