Latest News / ताज़ातरीन खबरें

यातायात पुलिस कर्मी की कमरे में मिली लाश, अंगीठी के धुएं से दम घुटने से मौत की आशंका, अकेले ही किराए के कमरे में सोया था

आजमगढ़। शहर कोतवाली में सोमवार को सुबह अपने किराए के कमरे में सो रहे सिपाही की लाश मिलने से सनसनी मच गई। सुबह जब बहुत देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों को शक हुआ। पुलिस को सूचना दी गई। किसी प्रकार से दरवाज़ा खुला तो सिपाही बिस्तर पर निढाल पड़ा था। सांस थम चुकी थी। मृतक ट्रैफिक आरक्षी की पहचान रंजीत मौर्या के रूप में हुई है, जो बलिया जिले के रहने वाले थे। बताया गया कि रविवार की रात रंजीत मौर्या अपने कमरे में अंगीठी जलाकर, उसे बिस्तर के पास रखकर सो गए थे। कमरा बंद होने के कारण अंदर धुआं भर गया, जिससे दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो साथ रह रहे अन्य सिपाहियों को अनहोनी की चिंता हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर रंजीत मौर्या को मृत अवस्था में पाया गया।सूचना मिलते ही सीओ सिटी शुभम तोदी, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिवार को दे दी गई है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh