Latest News / ताज़ातरीन खबरें

छाया ब्यूरो व वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम मौर्य के पिता की तेरहवीं पर पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

बिलारमऊ, आज़मगढ़।जीजीएस न्यूज़ 24 के छाया ब्यूरो व वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम मौर्य के पिता स्वर्गीय श्री रामबली मौर्य की तेरहवीं एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आज दीदारगंज थाना क्षेत्र के मलगांव में किया गया।
इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं भोज कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकारों व संपादकों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकार साथियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा राधेश्याम मौर्य एवं उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य व संबल बनाए रखने की कामना की।
इस मौके पर GGS NEWS 24 के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार यूनियन के केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार बृजेंद्र बी. यादव, रविंद्र यादव, दैनिक समाचार पत्र अनंत अविनाशी के कार्यकारी संपादक विजय यादव, वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र यादव, पत्रकार मिथिलेश यादव ,ग्राम प्रधान मलगांव,डॉ दिनकर विश्वकर्मा सहित अन्य पत्रकारगण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh