Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रोन्नत उपनिरीक्षक के कंधे पर थानाध्यक्ष ने लगाए स्टार

आजमगढ़ -आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाने में मार्च 2023 से हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत गुलाब यादव का उप निरीक्षक के पद पर प्रमोशन हो जाने पर उन्हें थानाध्यक्ष दीदारगंज राकेश कुमार सिंह ने स्टार लगाकर सम्मानित किया इस मौके पर एसएसआई अनिल कुमार सिंह, राम बहादुर यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों व क्षेत्र के संम्भ्रांत लोगों ने उन्हें माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। गुलाब यादव स्थानीय थाने पर हेड कांस्टेबल पद पर क्षेत्र में दिए गए कर्तव्यनिष्ठ और न्यायप्रिय सेवा से लोगों के चहेते बने हुए हैं, उपनिरीक्षक बनने पर क्षेत्रीय लोगों ने भी उन्हें बधाई दी। इस मौके पर राजवीर सिंह, जे पी यादव, राजन पांडेय, अशोक यादव, व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh