Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि पल्थी के सचिव की मनमानी

दीदारगंज -आजमगढ़ । विकास खंड फूलपुर क्षेत्र के पल्थी गांव स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि पल्थी के सचिव दिनेश सिंह उर्फ बच्चा सिंह के द्वारा किसानों को यूरिया खाद  के लिए कई कई घंटों तक लाइन में लगाकर यूरिया दी जाती है कभी कभी किसानों से यह भी कह कर बैरंग वापस घर भेज दिया जाता है कि सरवर डाउन है ऐसी दशा में किसान इस कड़ाके की ठंढ में कितना परेशान होता है वह किसान ही समझताहै किसानों को यूरिया 280रूपये लेकर दी जा रही है अधिकारी मौन साधे बैठे हैं जब कि यूरिया का वास्तविक दाम 266रपये प्रति बोरी है सचिव द्वारा निर्धारित मूल्य से भी अधिक पैसा लिए जानें से किसानों में आक्रोश है जब कि सचिव दिनेश सिंह का कहना है कि हम किसानों को 266रूपये में यूरिया देते हैं किसानों द्वारा लगाए जा रहे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh